Publish Date: Sun, 02 Feb 2025 13:48 PM (IST)
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित रीवा होटल के पास शनिवार रात एक गैरेज मिस्त्री की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय शाहिद कमर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धनबाद के बलियापुर का निवासी था. वह पिछले 10 वर्षों से एनएच-33 स्थित नारोज खान के गोडाउन में रह कर अलग-अलग जगहों पर घूम-घूम कर काम करता था।
चोरी के प्रयास की संभावना.....
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गैरेज के अन्य कर्मचारियों ने जब गैरेज खोला, तो शाहिद को खून से सना हुआ पड़ा देखा. सूचना मिलने के बाद गोडाउन मालिक नारोज खान और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान और लोहे की रॉड से हुए वार के कुछ सबूत भी बरामद किए हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ बदमाश गैरेज में चोरी की कोशिश कर रहे थे और शाहिद ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच.....
घटना स्थल पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से जांच की और तमाम सुराग जुटाए. वहीं, पुलिस ने हत्या के पीछे की असल वजह और अपराधियों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.