Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 10:47 AM (IST)
पटना : बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन में जवानों के बीच फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार बेतिया पुलिस लाइन के बैरक में एक जवान ने अपने साथी की गोली मार हत्या कर दी है. इंसास रायफल से सोनू कुमार को करीब एक दर्जन गोलियां मारी है. जिससे घटनास्थल पर ही सिपाही सोनू कुमार की मौत हो गई. घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की है. एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मृतक सोनू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वही हत्या करनेवाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से इंसास राइफ़ल की गोली के 12 खाली कारतूस बरामद हुए हैं. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर छानबीन कर रही है।
आरोपित जवान गिरफ्तार.......
सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन के बैरक में जवान सोए हुए थे, अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. जवान व पुलिस लाइन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सोनू कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. उसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे. गोली मारनेवाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना ले जाया गया. उसके पास मौजूद इंसास रायफल को जब्त कर लिया गया।
इंसास रायफल का किया इस्तेमाल......
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सर्वजीत इंसास रायफल लेकर फायरिंग कर रहा था और उसने सिपाही सोनू के सिर में कई गोलियां दागी. कहा जा रहा है कि पुलिस लाइन में गोलीबारी से वहां दहशत का माहौल हो गया है. सोनू को मौत के घाट उतारने के बाद सर्वजीत रायफल लेकर छत पर चढ़ गया. इसके बाद वहां पगली घंटी बजानी पड़ी है. सर्वजीत को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
सोनू को एक के बाद एक मारी 11 गोली.......
मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि सर्वजीत और सोनू के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद सर्वजीत ने सोनू को गोलियों से छलनी कर दिया. कहा जा रहा है कि सिपाही सोनू कुमार को 11 गोलियां मारी गई हैं. इधर, पुलिस लाइन में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय भी वहां पहुंचे थे और उन्होंने गहनता से इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी सिपाही परमजीत से फिलहाल पूछताछ जारी है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.