Publish Date: Sun, 12 Jan 2025 09:36 AM (IST)
धनबाद : झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय के समीप शनिवार की सुबह सात बजे पांच राउंड फायरिंग की गयी. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विधायक ने अपने चचेरे देवर शशि सिंह समेत दो लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. झरिया थाना में इसकी शिकायत की. शशि सिंह पुलिस फाइल में फरार घोषित है. उस पर इनाम भी है. गोली चलने की सूचना किसी ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को सुबह आठ बजे फोन पर दी. विधायक ने झरिया पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद वह कार्यालय पहुंचीं. झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. इसी के आधार पर रागिनी सिंह ने आरोपियों की शिनाख्त की. झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह की लिखित शिकायत मिली है. मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
जानिए क्या कहा विधायक रागिनी सिंह ने.....
विधायक रागिनी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 14 वर्षों से कानून की नजर में फरार शशि सिंह ने अपने एक साथी के साथ कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में पहुंच कर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे कतरास मोड़ झरिया स्थित कार्यालय में मेरा आने का कार्यक्रम था. इसकी सूचना कई लोगों को थी. लेकिन, ठंड की वजह से मुझे घर से निकलने में देर हुई. सुबह 8:00 बजे सूचना मिली कि मेरे कार्यालय में दो अपराधी आये थे. इसमें एक व्यक्ति के हाथ में रूमाल से ढकी पिस्टल थी।
कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद कार्यालय से बाहर निकल गये. बाहर निकलते ही फायरिंग शुरू कर दी. गोली मुख्य कार्यालय के सामने सड़क की दूसरी तरफ स्थित एक पुराने कार्यालय के दरवाजे में लगी. दरवाजा में छेद हो गया. वहां मौजूद लोगों ने फायरिंग करते देखा. विधायक ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे भय का माहौल बनाने का प्रयास है. मैं इस तरह की हरकत से डरने वाली विधायक नहीं हूं. मुझे सिर्फ जनता की चिंता है. पांच राउंड फायरिंग की गयी है. घटना की सूचना पाकर मैं अपने कार्यालय पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखा, तो पहचाना कि एक व्यक्ति शशि सिंह, पिता रामधीर सिंह, साकिम इन्डोरी (पृथ्वी मेंशन), थाना सरायढेला, दूसरा व्यक्ति नवीन सिंह उर्फ रतीश सिंह, पिता स्व. प्रभुनाथ सिंह बोर्रागढ़ निवासी थे।
थाना को दी गयी शिकायत में रागिनी सिंह ने कहा है कि पूर्व में कई बार झरिया की पूर्व विधायक के परिजन एकलव्य सिंह व हर्ष सिंह द्वारा मेरी हत्या की साजिश की जाती रही है. आज की घटना में एकलव्य सिंह व हर्ष सिंह ने ही साजिशन मेरी हत्या कराने की मंशा से शशि सिंह को मेरे कार्यालय भेजा था. विधायक ने झरिया पुलिस से संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.