Publish Date: Tue, 28 Jan 2025 11:32 AM (IST)
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में सोमवार को शंकोसाई का रहने वाला एक पिता अपने झुलसे हुए बच्चे को लेकर पहुंचा। लेकिन पिता बच्चे के इलाज के लिए घंटों इधर-उधर दौड़ता रहा। डॉक्टर से विनती करता रहा। लेकिन उसका इलाज इसलिए नहीं शुरू हो सका क्योंकि एमजीएम अस्पताल में कोई दवा नहीं थी।
बताते हैं कि काफी देर बाद चंदन नामक एक अन्य युवक ने अपने पैसे से बाहर से दवा खरीद कर ला कर दी। तब जाकर बच्चों का इलाज शुरू हो सका। यूं तो एमजीएम अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक और उप अधीक्षक दावा करते हैं कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। ऐसे में अगर झुलसे हुए बच्चे का इलाज नहीं शुरू हो सका तो यह जांच का विषय है।
यह पूरा मामला एमजीएम अस्पताल के प्रबंधन पर सवालिया निशान है। लोगों का कहना है कि जब युवक अपने बेटे को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा तो बच्चे की स्थिति काफी खराब थी। बच्चा रो रहा था। वह काफी जल गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद कहा कि इमरजेंसी में कोई मरहम या दवा नहीं है। युवक से कहा गया कि वह बाहर से दवा लाए तब इलाज शुरू होगा। लेकिन युवक के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बाहर से दवा ला सके।
युवक रो-रो कर गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन, एमजीएम अस्पताल में दवा नहीं होने की वजह से बच्चे का इलाज शुरू नहीं हो सका था। इस मामले में एमजीएम अधीक्षक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई मगर, उनसे बात नहीं हो सकी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.