Publish Date: Fri, 03 Jan 2025 09:23 AM (IST)
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम व आसपास के जंगलों में बाघ के आने की आहट से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. बाघ ने एक बैल को मार डाला, वहीं एक बछिया को दबोचकर अपने साथ घने जंगल में ले गया. घटना के बाद से ग्रामीणों ने मवेशियों को चराना और जंगल में जाना बंद कर दिया है. लोग अपने-अपने घरों में ही समूह में रह रहे हैं, ताकि बाघ का हमला हो तो उससे निबटा जा सके. घटनास्थल के आसपास करीब पांच हजार की आबादी निवास करती है. बाघ की पुष्टि होने के बाद लोग घरों से निकलना बंद कर दिये हैं. वहीं वन विभाग की पूरी टीम लगातार कांबिंग कर रही है और आसपास लगाये गये ट्रैप कैमरे से नजर रख रही है. आम लोगों के जंगल जाने पर रोक लगा दी गयी है. इस बीच डीएफओ दलमा सबा आलम अंसारी के आग्रह पर वाइल्डलाइफ इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआइआइ), सारंडा समेत आसपास के जंगलों के एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है, ताकि उस पर नजर रखी जा सके और उसका लोकेशन पता लगाया जा सके।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.