Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 12:23 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे घाटशिला में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के पति राम किशोर मुर्मू को बुधवार की शाम 6 बजे एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा. इससे पूर्व स्कूल के सामने से गुजर रहे चार ग्रामीणों ने इस दौरान एक वीडियो भी बनाया. इस 35 सेकंड के वीडियो में रामकिशोर मुर्मू नग्न अवस्था में अपनी पेंट पहनते दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत स्कूल के पहले माले पर जाने के लिए सीढियाँ से की गई है. इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की. उसके बाद ग्रामीणों के सामने रामकिशोर ने अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद तेज बारिश के कारण 200 से ज्यादा ग्रामीण बड़ाजोड़ी स्कूल में जुट गए और रामकिशोर मुर्मू से सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ. थोड़ी देर बाद घटना की खबर मिलने पर जिला परिषद सदस्य स्कूल पहुंची. उन्होंने इस मौके पर कहा कि आज उनके पति का जन्मदिन था और वह स्कूल में इस विद्यार्थी को पढ़ाने आए थे, जबकि ग्रामीणों का कहना है की पढ़ाई नीचे के कक्षा में भी हो सकती है, लेकिन रामकिशोर ने इस छात्रा को अकेले ऊपर के रूम में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे दल-बल के साथ पहुंचे और आरोपी रामकिशोर को हिरासत में लिया और उसे थाने ले गई. उधर इस संबंध में रामकिशोर मुर्मू ने बताया कि वह इस विद्यार्थी को पढ़ने के लिए आया था. उसने कहा कि उसे समय इस छात्रा के अलावा दो और छात्राएं भी मौजूद थी, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि इस छात्रा के अलावा और कोई भी स्कूल परिसर में मौजूद नहीं था।
ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई छात्राओं के साथ ऐसा हो चुका है. प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर मुर्मू स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को अश्लील वीडियो भी दिखता है. ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इस दौरान आरोपी छात्र ने कहा कि वह रिश्ते में रामकिशोर की रिश्तेदार है. बता दें कि इस विद्यालय का संचालन भारत सेवाश्रम संघ करती है. पूरे मामले को लेकर गहमा गहमी बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.