Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 10:40 AM (IST)
न्यूज : किसी भी जहरीले सांप के डंसने पर पीड़ित की मौत लगभग तय मानी जाती है. कारण, सर्पदंश के बाद पीड़ित को 100 मिनट यानी एक घंटा 40 मिनट के भीतर एंटीवेनम वैक्सीन लगवाना जरूरी है. सर्पदंश के बाद पहले 100 मिनट को ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है. मेडिकल भाषा में इसे रूल ऑफ 100 कहा जाता है. अगर गोल्डन आवर में इलाज नहीं किया जाये तो मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है. पश्चिम बंगाल में सर्पदंश से सबसे अधिक मौतें दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन और अन्य ग्रामीण इलाकों में होती हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, सुंदरवन में आये दिन सर्पदंश से लोगों की मौत हो जाती है. वहीं, ऐसे सुदूर इलाके में अगर किसी व्यक्ति को सांप डंस ले तो ज्यादातर मामलों में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो जाती है. क्योंकि, मरीज गोल्डन आवर में अस्पताल नहीं पहुंच पाता. पर, अब सर्पदंश से होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए एक नयी दवा की खोज की गयी है. इस नयी दवा का नाम ‘वेरेसप्लाडिब मिथाइल टैबलेट’ है. इस दवा की खोज से उम्मीद जगी है. बताया जा रहा है कि अगर सभी मानकों पर दवा खड़ी उतरती है तो सर्पदंश से होने वाली मौतों पर अंकुश लगेगा।
गौरतलब है कि यहां पार्क सर्कस स्थित कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में इस टैबलेट का सफल ट्रायल हो चुका है. अब नीलरतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में ट्रायल शुरू हुआ है. यह जानकारी कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में ट्रायल के मुख्य निरीक्षक और मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ पार्थ प्रतीम मुखोपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह गोली सर्पदंश के बाद गोल्डन आवर को एक घंटा 40 मिनट से बढ़ा कर पांच घंटा कर देता है. जिसके कारण मरीज की हालत गंभीर नहीं होगी और इलाज के लिए चिकित्सक को समय मिल जायेगा. प्रो डॉ पार्थ प्रतीम मुखोपाध्याय ने बताया कि यह एक वैश्विक परीक्षण है जो पिछले पांच साल से भारत और अमेरिका में चल रहा है. ट्रायल अपने अंतिम चरण में है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.