BREAKING : धनबाद का कुख्यात अपराधी छोटू सिंह STF के साथ मुठभेड़ में ढेर


Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 13:10 PM (IST)


 

धनबाद : धनबाद का कुख्यात अपराधी और दर्जनों संगीन मामलों में वांछित आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने प्रयागराज में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. छोटू सिंह पर हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और गैंगवार से जुड़े कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. झारखंड पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी. मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ को उसके प्रयागराज में छिपे होने की सूचना मिली थी. गुरुवार रात उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई. खुद को घिरा देख छोटू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने उसे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल छोटू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।



कई गैंगवार घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है छोटू.....


धनबाद में छोटू सिंह का अपराध जगत में बड़ा नाम था. वह कई गैंगवार की घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है. हाल के महीनों में उसने स्थानीय व्यवसायियों से रंगदारी वसूली को लेकर आतंक मचाया हुआ था. उसके खिलाफ झारखंड के कई जिलों में गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश.....


एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद धनबाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छोटू सिंह के मारे जाने से कोयलांचल क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी. धनबाद पुलिस अब उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है. छोटू सिंह की एनकाउंटर से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और तेज कर दी गई है. पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.