BREAKING : बाल सुधार गृह में धालभूम एसडीओ ने की छापामारी मचा हड़कंप…


Publish Date: Thu, 26 Dec 2024 15:10 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार गृह) में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के क्रम में ऑब्जर्वेशन होम से मोबाइल, बीड़ी, गांजा और रस्सी जैसे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए, जिससे अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इंट्री गेट पर गार्ड द्वारा बिना पूछताछ के लोगों को अंदर आने दिया जा रहा था। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने गार्ड को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना इंट्री किसी को भी परिसर में प्रवेश न दिया जाए। परिसर में साफ-सफाई की कमी को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए।


साथ ही, ऑब्जर्वेशन होम के प्रबंधन की समस्याओं को भी सुना गया। स्टाफ की कमी का मुद्दा उठने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बाल सुधार गृह का भी निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का सही उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान किचन, बच्चों के कमरे और परिसर का मुआयना किया गया। स्टॉक और उपस्थिति रजिस्टर को अद्यतन पाया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.