BREAKING : एनटीपीसी "NTPC" के डीजीएम "DGM" डिस्पैच की हजारीबाग में दिनदहाड़े हत्या.... 6 लोग हिरासत में, जांच में जुटी SIT...


Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 09:07 AM (IST)


 

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के 42 वर्षीय एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह मोड़ के पास बंदूकधारियों ने गौरव की कार रोकी और उन पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि उस समय गौरव हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे।


सिंह ने बताया कि जिस कार में गौरव यात्रा कर रहे थे उसका चालक घटना के बाद से लापता है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है. हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.