Publish Date: Tue, 07 Jan 2025 17:48 PM (IST)
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू करने का फैसला किया है. मतदान बुधवार को रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डाल सकें. जानें कब होगी वोटिंग और कब नतीजे चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में एक चरण 5 फरवरी को वोटिंग होने जा रही है वही दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इस ऐलान के साथ ही चुनाव का सियासी शंखनाद हो गया है। मिल्किपुर को लेकर भी चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि वहां पांच फरवरी को ही वोटिंग होने जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं।
वहीं इसमें से 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 1261 हैं और नए मतदाता 2.08 लाख हैं। दिल्ली में 12 सीटें आरक्षित हैं और 58 सीटें सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा देश की राजधानी में देश के सभी राज्यों के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि दिल्ली के लोग इस बार ज्यादा से ज्यादा वोट करेंगे।
Delhi Election 2025 Date Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव शेड्यूल यहाँ देखिए
• चुनाव का नोटिफिकेशन- 10-01-2025
• नामांकन करने की अंतिम तारीख – 17-01-2025
• नामांकन जांचने की तारीख- 18-01-2025
• नाम वापस लेने का अंतिम दिन- 20-01-2025
• वोटिंग- 05-02-2025
• रिजल्ट- 08-02-2025
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.