Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 10:23 AM (IST)
उत्तराखंड : सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज किस हद तक लोगों को लापरवाह बना चुका है, इसका खौफनाक उदाहरण उत्तरकाशी के मर्णिकाघाट में देखने को मिला। यहां नेपाल मूल की एक महिला, जो छुट्टियां बिताने उत्तरकाशी आई थी, रील बनाते समय भागीरथी नदी में बह गई। हादसे का सबसे दिल दहला देने वाला पहलू यह रहा कि उस वक्त महिला की 11 वर्षीय बेटी ही उसका वीडियो बना रही थी।
16 सेकंड की रील, उम्रभर का दर्द.....
पूरा हादसा महज 16 सेकंड में घटा, लेकिन पीछे छोड़ गया एक मासूम के जीवन का सबसे भयावह पल। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बाल खुले छोड़कर, कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नदी में धीरे-धीरे उतर रही है। लेकिन चंद ही सेकंड में तेज बहाव ने उसका संतुलन बिगाड़ दिया और वह पानी में बह गई।
बेटी के साथ रिश्तेदार के घर घूमने आई थी
महिला अपनी बेटी के साथ घाट पर स्नान कर रही थी और इसी दौरान रील बनाने का ख्याल आया। शायद यह सोचकर कि एक अच्छी रील इंस्टाग्राम पर डालेगी और लाइक्स की बौछार होगी, लेकिन किसे पता था कि वही आखिरी पल साबित होगा।
रेस्क्यू जारी, अब तक नहीं मिला सुराग.....
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और क्यूआरटी टीम को सूचित किया। कई घंटों की खोजबीन के बाद भी दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
सोशल मीडिया की अंधी दौड़ और उसका अंजाम......
यह कोई पहली घटना नहीं है जहां रील बनाने के चक्कर में जान गई हो। हर दिन, सोशल मीडिया पर “थ्रिल” और “वायरल” होने की चाह में लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
कोई चलती ट्रेन के पास खड़ा होकर वीडियो बनाता है। कोई ऊंची इमारत पर स्टंट करता है तो कोई तेज बहाव वाली नदी में उतर जाता है सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज़ के लिए। क्या ये व्यूज़ किसी की जान से ज़्यादा कीमती हैं?
एक बेटी, जिसकी आंखों के सामने मां चली गई.....
सबसे बड़ा सवाल है उस 11 साल की मासूम बच्ची का क्या? जो अब भी शायद समझ नहीं पाई होगी कि जो वीडियो वह बना रही थी, वो उसकी मां के आखिरी पलों की गवाही बन गया।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.