Publish Date: Tue, 01 Apr 2025 07:29 AM (IST)
जमशेदपुर : साकची बस स्टैंड के पास पलंग मार्केट के दुकानदार सनातन चंद्र एवं उनके स्टाफ सह भांजा मोनू माझी पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना सोमवार की दोपहर 3:30 बजे की है। बताते हैं कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर बस्ती की ओर से आए 15 से 17 युवकों ने पहले लूटपाट किया एवं विरोध करने पर लाठी एवं भुजाली से मारपीट करते दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक छायानगर की ओर भाग गए। गंभीर रूप से घायल सनातन चंद्र व उसके भांजा मोनू माझी को स्थानीय दुकानदारों द्वारा चिकित्सा के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
भुइयांडीह लकड़ी टाल निवासी सनातन चंद्र के पुत्र अविनाश ने बताया कि सोमवार दोपहर काफी संख्या में युवक पलंग मार्केट स्थित उनकी दुकान पर आए और मनमानी तरीके से टेबल उठा कर ले गए। कुछ देर बाद दोबारा युवक आए और पैसे मांगने लगे, विरोध करने पर पॉकेट एवं गल्ला में रखे सारे नकदी की लूटपाट करते हुए हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि छायानगर की ओर से कुछ युवक बराबर पलंग मार्केट में आकर दुकानदारों से रंगदारी मांगने आते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। सनातन चंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.