BREAKING : कार्तिकनगर एवं बारीनगर के कुछ घरों को DCLR कोर्ट का नोटिस.... मचा हड़कंप... आजसू नेता अप्पू तिवारी ने कहा... सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं मंत्री के भाई... नहीं टूटने देगें....


Publish Date: Fri, 27 Sep 2024 08:21 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को अंतर्गत कार्तिक नगर एवं बारीनगर के कुछ घरों को DCLR कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद बस्ती में हड़कंप मची हुई है. इस नोटिस को झारखंड सरकार के इशारों पर किया गया कृत्य बताते हुए आजसू पार्टी ने तीव्र आलोचना की है। आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने इस प्रकरण में वक्तव्य जारी करते हुए नोटिस की टाईमिंग पर सवाल उठाया और कहा की मंत्री बनने के तुरंत बाद और विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिनों पहले इस नोटिस से लोगों को डराकर झामुमो के लोग वोट हासिल करने की मंशा पाले हुए हैं।



वर्ष 2016 के मामले में रामदास सोरेन के मंत्री बनने के तुरंत बाद ही कार्तिक नगर के घरों पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। अप्पू तिवारी ने विधायक मंगल कालिंदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि मंत्री रामदास सोरेन और उनके भाई राम सोरेन पद एवं सत्ता का सरेआम दुरूपयोग कर रहे हैं।कार्तिकनगर और संतोषी मन्दिर को किसी भी हाल में आजसू पार्टी टूटने नहीं देगी।

जनता इस तानाशाह सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है। कहा कि, कार्तिक नगर के घरों को बचाने के लिए आजसू पार्टी हर स्तर पर आंदोलन करेगी। अप्पू तिवारी ने कहा कि 50 साल से अधिक वर्षों से वहाँ पर घर निर्मित है, ऐसे में पद का दुरुपयोग कर आम जनता को परेशान करना मंत्री एवं उनके भाई की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.