BREAKING : श्रीलंका में साइक्लोन दितवा ने बचाया तबाही, 80 लोगों की मौत, बारिश बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी तबाही


Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 10:49 AM (IST)


 

श्रीलंका : श्रीलंका इस समय एक बड़े मानवीय संकट से गुजर रहा है. साइक्लोन दितवा ने देश में ऐसी बारिश कराई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. लगातार हो रही बारिश से निचले इलाके डूब गए और पहाड़ों में मिट्टी इतनी ढीली हो गई कि जगह-जगह लैंडस्लाइड शुरू हो गए. सबसे दुखद बात यह है कि 80 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 34 लोग अभी भी लापता हैं. लगभग 1.5 लाख लोग इस संकट से प्रभावित हैं और 195 राहत शिविरों में 14,000 लोग मजबूरी में रह रहे हैं.मातले में तो सिर्फ 24 घंटों में 540 मिमी बारिश हुई. यह बारिश सामान्य सीमा से कई गुना अधिक है।


पिछले 10 दिनों में लगभग 1000 मिमी बारिश ने पूरे इलाकों को तबाह कर दिया. वैज्ञानिकों का कहना है कि 150 मिमी बारिश भी लैंडस्लाइड करा सकती है, और यहां तो 500 मिमी से ज्यादा पानी बरस चुका है. सबसे ज्यादा चिंता कोलंबो और गंपाहा की है, जहां केलानी और अट्टानगालु नदियां खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच चुकी हैं. लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह जाने और जरूरी कागजात संभालकर रखने को कहा गया है. तूफान ने श्रीलंका के बुनियादी ढांचे को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है. तीन बड़े पुल - मोरगहकंडा मेन ब्रिज, एलाहेरा ब्रिज और कुमारा एला ब्रिज पूरी तरह बह गए. बिजली की लाइनें टूटने से देश के 25–30 फीसदी हिस्से में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सक रही है. ट्रेनें रद्द हो गई हैं और कई परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.