BREAKING : नागाडीह मॉब लिंचिंग मामले में 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, 5 लोग दोषी करार, सजा पर सुनवाई 8 अक्तूबर को, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 10:37 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में 18 मई 2017 को बच्चा चोरी की अफ़वाह में हुई मॉब लिंचिंग कांड पर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में दर्जनों आरोपियों के खिलाफ केस चला, जिनमें से कुछ को दोषी करार दिया गया है जबकि कई को बरी कर दिया गया. जमशेदपुर कोर्ट के न्यायाधीश बिमलेश सहाय की अदालत ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिनके नाम राजाराम हांसदा, गोपाल हांसदा, सुनील सरदार, तारा मंडल और रंगो पूर्ति है। वहीं, विभीषण सरदार, बाबू सरदार, डॉक्टर मार्डी, जगत मार्डी, डॉक्टर टुडू और सुभाष हांसदा समेत कई आरोपियों को बरी कर दिया गया। दोषियों की सजा पर फैसला 8 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।

घटना के बारे में....

आपको बता दे कि 18 मई 2017 की शाम जुगसलाई नया बाजार निवासी गौतम वर्मा और उनके छोटे भाई विकास वर्मा नागाडीह गए थे। वहां ग्रामीणों ने उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा। विकास वर्मा के पास आधार कार्ड नहीं था, जिससे विवाद बढ़ गया। इसी बीच उनकी दादी रामसखी देवी और दोस्त गंगेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ ने उन्हें जीप से उतारकर सभी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही गौतम वर्मा, विकास वर्मा और गंगेश गुप्ता की मौत हो गई, जबकि रामसखी देवी ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस बर्बर घटना ने पूरे झारखंड और देश को झकझोर दिया था।

फैसला के बाद पीड़ित परिवार ने क्या कहा......


फैसले से पीड़ित परिवार असंतुष्ट है। परिजनों का कहना है कि चार लोगों की हत्या में सिर्फ कुछ आरोपियों को सज़ा देकर न्याय अधूरा रह गया है। उनका कहना है कि पूरे मामले में सभी दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए थी। परिजन अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.