BREAKING : पाकिस्तान के खिलाफ लगातार एक्शन जारी, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर लगा प्रतिबंध


Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 09:43 AM (IST)


 

"गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है"


नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है. अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ नया एक्शन लिया है. केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले के साथ ही भारतीय यूट्यूब यूजर्स के लिए शोएब अख्तर, आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी चैनलों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है।



भारत सरकार की तरफ से एक्शन लिए जाने के बाद यूट्यूब पर पाकिस्तानी चैनलों को सर्च करने पर कुछ इस तरह के टेक्स्ट के साथ का पेज नजर आ रहा है, "राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह कंटेंट मौजूदा वक्त में इस देश में उपलब्ध नहीं है. सरकारी निष्कासन अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google पारदर्शिता रिपोर्ट (transparencyreport.google.com) पर जाएं.”



इसके साथ ही पाकिस्तान के कुछ न्यूज चैनल्स के यूट्यूब पेज को भी बैन किया गया है. इसमें डॉन न्यूज, जीओ न्यूज़, समा टीवी, बोल न्यूज जैसे कई चैनलों का नाम शामिल है. गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर, भारत सरकार ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने के खिलाफ एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.