BREAKING : अक्टूबर के पहले सप्ताह तक झारखंड में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की करेगी नियुक्ति, राज्य के प्रभारी के राजू ने की घोषणा.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 12:03 PM (IST)


 

रांची : झारखंड में कांग्रेस जिला पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति अक्टूबर के पहले सप्ताह तक कर दी जाएगी. राज्य कांग्रेस प्रभारी के राजू ने बुधवार को यह कहा. उन्होंने कहा कि राज्य में जिला पार्टी प्रमुखों की चयन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. राजू ने संवाददाताओं से कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए एक नयी प्रक्रिया शुरू की है. नयी प्रणाली के तहत एआईसीसी ने पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. यह प्रक्रिया देश भर में पहले ही शुरू हो चुकी है. वर्तमान में यह झारखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश में चल रही है।


उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक एक या दो सप्ताह तक अपने-अपने जिलों का दौरा करेंगे और जानकारी एवं सुझाव एकत्र करेंगे. उन्होंने कहा, जानकारी एकत्र करने के बाद वे अध्यक्षों के नामों की सिफारिश करेंगे. उनकी जानकारी के आधार पर पार्टी अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रत्येक जिले के लिए एक अध्यक्ष का चयन करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत से लेकर ब्लॉक और वार्ड स्तर तक समितियां बनाकर व्यवस्थित ढंग से संगठन को मजबूत कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.