BREAKING : आजादनगर में कांग्रेस और एआईएमआईएम के समर्थकों के बीच झड़प.. कुर्सी-टेबल फेंका...चलने लगा लात घुसा....


Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 08:56 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना अंतर्गत बावनगोड़ा चौक पर बुधवार को कांग्रेस और एआईएमआईएम के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना घटी. इस दौरान दोनों ओर से लात घूसे के अलावा पत्थर से भी हमला किया गया. इसके अलावा कुर्सी व टेबुल में फेंका गया.जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान दोनों पक्षों ने काफी हंगामा किया. सूचना मिलने पर एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष दलबल के साथ पहुंचे. उन्होंने मामला शांत कराया. इस मामले में दोनों पक्षों ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत की है।

घटना सुबह करीब 11.40 से दोपहर 12 बजे के बीच की है. एआईएमआईएम के पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी बाबर खान के अनुसार कांग्रेस समर्थक वोट के लिए मतदाताओं को भ्रमित और प्रभावित कर रहे थे. जानकारी मिलने पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो कांग्रेस समर्थक उनसे उलझ गये. दूसरी ओर,कांग्रेसी समर्थक सरफराज के अनुसार वे लोग वोटर स्लिप बांट रहे थे. इसी बीच बाबर खान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे. उनलोगों ने कुर्सी और टेबुल पटक दिया. मारपीट में हमारे सहयोगी तहसील हाशमी एवं कलीम घायल हुये हैं. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.