Publish Date: Wed, 21 May 2025 08:54 AM (IST)
अलीगढ़ : मंगलवार की रात को 12 बजे सासनी क्षेत्र में अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर कानपुर से पानीपत जा रही बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई और सभी 60 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। इस हादसे में किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल इंडियन बस सर्विस की एक बस कानपुर देहात के बिल्हौर से 60 सवारियां लेकर अलीगढ़, खुर्जा , बुलंदशहर के रास्ते पानीपत (हरियाणा) जा रही थी। इस बस में एटा से सवार हुए यात्री गुलशन व राकेश ने बताया कि जैसे ही बस अकाराबाद टोल से निकली तभी बस के इंजन में खराबी आ गई।
कुछ यात्री सोये हुए थे। जो हड़बड़ी में बस से कूद- कूद कर नीचे उतर आए। हालांकि उनका सामान बस में रखा रह गया। जो आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गया। हादसे के दौरान हाइवे की एक लेन पर वाहन जहां की तहां रुक गए। सूचना पर सासनीगेट पुलिस और बन्ना देवी फायर सर्विस के प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और लगी आग पर रात एक बजे काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि सभी यात्री सकुशल हैं। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.