Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 19:00 PM (IST)
जमशेदपुर : जवाहरनगर थाना क्षेत्र के तैयबा नगर रोड नंबर 13 डी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रंगदारी को लेकर एक युवक पर गोली चला दी गई. गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी, वरना हादसा बड़ा हो सकता था. जानकारी के मुताबिक पीड़ित की पहचान 23 वर्षीय अबू सनान उर्फ बब्बो के रूप में हुई है. बब्बो इलाके में राशन स्टोर चलाता है. रविवार को वह अपने दोस्त के घर जा रहा था, तभी घात लगाए बैठे तीन से चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि बातचीत के बहाने बुलाकर बदमाशों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
परिवार का कहना है कि पिछले कई दिनों से कुछ बदमाश उससे रंगदारी की मांग कर रहे थे. पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. परिजनों के मुताबिक, इसी वजह से यह हमला हुआ. उन्होंने आरोपितों की पहचान भी बताई है. इसमें वसीम अख्तर उर्फ काले, रौनक बच्चा और शाहरुख उर्फ चूहा बच्चा का नाम सामने आया है. फायरिंग की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इलाके के लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही वारदातों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है. लोगों का आरोप है कि पुलिस सक्रिय नहीं है, इसी वजह से अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.