BREAKING-BJP : प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल... आज दोपहर तक हो सकता है... आधिकारिक घोषणा... कई सिटिंग विधायक को मिल सकता है टिकट... तो कई नए चेहरों पर लगेगा दाव.... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 10:15 AM (IST)


 

जमशेदपुर : भाजपा गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेकर बुधवार को रांची लौटे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा दिल्ली में की जाएगी. बैठक में प्रत्याशियों के साथ ही चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है. वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा जल्दी ही प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी. भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि चुनाव की घोषणा होने के 48 घंटे के भीतर पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।


जदयू को दो, लोजपा को एक सीट....

एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। 81 में से 68 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी और 10 सीटें आजसू को मिलेगी. लोजपा भी इस चुनाव में अपनी भागीदारी की मांग पर अड़ी है. इससे मामला अटक गया है. जदयू के खाते में तीन सीट गई है. लोजपा जिद पर रही तो जदयू को दो, लोजपा को एक सीट मिलेगी।

एनडीए में सीट शेयरिंग में इस बार नया प्रयोग....

एनडीए में सीट शेयरिंग में इस बार एक नया प्रयोग हो रहा है. दरअसल, आजसू बड़कागांव सीट से अपने नेता रोशनलाल को लड़ाना चाहता था. आजसू के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशनलाल पहले भी आजसू टिकट पर यहां से चुनाव लड़ चुके हैं. मामला फंसा तो तय हुआ कि रोशनलाल बड़कागांव से ही लड़ेंगे, लेकिन भाजपा के टिकट पर. अब वे भाजपा की सदस्यता लेंगे, इसके बाद बड़कागांव से पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित करेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025


BREAKING : 54 साल बाद पहली बार, "भारत" पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार, "7 मई" को मॉक ड्रिल, बजेगा चेतावनी का सायरन, 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुआ था ऐसा

  06 May 2025


BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली

  20 Apr 2025


JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.

  15 Apr 2025


JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....

  11 Apr 2025


प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता

  08 Apr 2025


JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...

  27 Mar 2025


भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...

  21 Mar 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.