BREAKING : भाजपा नेता अभय सिंह ने अपने और परिवार पर हुए केस को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरा... कहा सारी साजिश के पीछे मंत्री बन्ना गुप्ता का हाथ... चंदन यादव को भी घेरा कहा दूसरे का पैसा लेकर समाजसेवी बन बैठा है... चेक बाउंस के कई मामले सर पर मंडरा रहा हैं लेकिन कारवाई नहीं ???


Publish Date: Mon, 14 Oct 2024 17:27 PM (IST)


 

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से जमशेदपुर के काशीडीह स्थित दुर्गा पूजा में हुए उपद्रव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. उनके खिलाफ लिखित शिकायत दायर करने के मामले में उन्होंने बताया कि काशीडीह में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति, जो गोलगप्पा वाले को मारकर लहूलुहान कर दिया था. साथ ही पिंटू दास को उनके लोगों ने जो अस्तुरा चलाकर घायल कर दिए थे. वह मंत्री गुप्ता बन्ना गुप्ता के इशारे में किया गया एक रणनीति है।



चुनाव का समय नजदीक आते ही मंत्री बन्ना गुप्ता भयभीत होकर सक्रिय हो गए हैं और किसी भी प्रकार पुनः एक बार झूठे केस में अभय सिंह और उनका परिवार को डालकर जेल भेजने की मंशा है. श्री सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह, भाजपा नेता हलधर नारायण शाह, भाजपा के जिला मंत्री पप्पू सिंह, यादव समाज के अध्यक्ष जीतेंद्र यादव भी मौजूद थे. इस दौरान अभय सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला किया और कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है. अभय सिंह के पूरे परिवार तीनों भाई, तीन भतीजे, एक भांजा के नाम पर उन्होंने जानबूझकर के केस दर्ज करवाया है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी हास्यास्पद है कि अगर भुक्तभोगी धर्मेंद्र को मार पड़ा तो उसको सरकारी अस्पताल में ना ले जाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में मंत्री द्वारा क्यों अनुशंसा किया गया ? साथ ही गोलगप्पे वाले और जो पिंटू दास है, उनको क्यों नहीं टीएमएच में भर्ती कराया गया ? अभय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन मेडिकल बोर्ड गठित कर इसकी जांच करें कि धर्मेंद्र को कितना चोट आया है यह जानबूझकर मंत्री के द्वारा ड्रामा रचा गया है कि लड़ाई झगड़ा बढ़े और अभय सिंह की लोकप्रियता खत्म हो. अभय सिंह ने कहा कि मंत्री बना गुप्ता इस केस को प्रभावित करना चाहते हैं और प्रशासन को लगातार दबाव बनाए हुए हैं।



प्रशासन की बातों से यह लगता है कि वह जिस प्रकार विगत दिनों रामनवमी झंडे के मसले पर दबाव में थे, ये अभय सिंह को एक झूठे केस मोहम्मद सागर द्वारा रंगदारी का केस डलवाया गया था, उसी प्रकार इस मारपीट केस में उनको भी अभियुक्त बना दिया जाए जिससे उनकी लोकप्रियता नष्ट हो जाए. अभय सिंह ने कहा है कि वीडियो फुटेज निकलवाया जाये, उस एरिया में क्योंकि एफआइआर में कहा है कि बंदूक, राइफल हथियार लेकर अभय सिंह के आदमी धर्मेंद्र को मारे हैं तो अभय सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया के जमाने में या वीडियो फुटेज में कहीं भी अगर अभय सिंह या अभय सिंह के आदमी हथियार लेकर खड़े हैं तो उनको अभिलंब सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.