BREAKING : धनबाद में बड़ा हादसा, 9 लोगों की गई जान, कई लोग अभी भी फंसे, विधायक सरयू राय के ट्वीट से मचा भूचाल, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 23 Jul 2025 09:47 AM (IST)


 

धनबाद : झारखंड के धनबाद से एक बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है। हादसे में 9 मजदूरों की जान चली गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू का काम चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अवैध रूप से संचालित हो रही कोयला खदान में खनन के दौरान चाल धंस गई।इस घटना में 9 मजदूर के मारे जाने की खबर है, जबकि कई मजदूर अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

आपको बता दे की कुछ दिन पहले भी एक ऐसी घटना हुई थी, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बाघमारा थाना अंतर्गत ब्लॉक 2 में हुआ है। जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान का मालवा गिरने से घटना हुई। विधायक सरयू राय के ट्वीट के बाद धनबाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर मीडिया को भी जाने से रोक दिया गया है, हालांकि धनबाद में इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं। लेकिन,पुलिस प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हादसे को लेकर विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाघमारा थाना के जमुनिया थाना क्षेत्र में अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई। अवैध खनन माफिया मृतकों के शव को निपटने में लगे हैं। मैंने इसकी सूचना एसएसपी धनबाद को दी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन कर रहा था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.