Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 16:38 PM (IST)
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये विमान लंदन की ओर रवाना हुआ था और टेकऑफ के दौरान ही हादसा हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।
ये हादसा मेघानीनगर में हुआ है जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर के करीब है। ये एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट बताई जा रही है जो टेकऑफ के कुछ देर बाद क्रैश हो गई। फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रही थी। हादसे के बाद आसमान में काले धुंए का गुबार भी नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस विमान का नाम बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसकी क्षमता 300 यात्रियों की थी और इसमें 242 यात्री सवार थे। यह लंदन जा रहा था और इसलिए, यात्रा के लिए इसमें बहुत सारा ईंधन था। घटना के बाद आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.