Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 18:56 PM (IST)
रांची : झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) संशोधन विधेयक, 2021 को अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही अब राज्यभर में सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीते पकड़े जाने पर ₹1000 जुर्माना लगेगा।
पहले जुर्माना था ₹200, अब हुआ पांच गुना.....
इससे पहले, झारखंड में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर केवल ₹200 का जुर्माना लिया जाता था। लेकिन संशोधन विधेयक के पास होने के बाद यह राशि पांच गुना बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है। यह फैसला जनस्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह कानून सार्वजनिक स्थलों को धूम्रपान मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
क्या कहा था विधायक और मंत्री ने?.....
जब यह बिल झारखंड विधानसभा में पेश किया गया था, तब आजसू के विधायक लंबोदर महतो ने जुर्माने की राशि ₹1000 की बजाय ₹10,000 करने का सुझाव दिया था। वहीं, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि इस कानून के अंतर्गत अब सार्वजनिक स्थान पर थूकना भी दंडनीय होगा और 21 वर्ष से कम आयु वालों को तंबाकू बेचना अपराध माना जाएगा।
हुक्का बार पर भी लगेगा प्रतिबंध......
संशोधन विधेयक से ठीक एक माह पूर्व, झारखंड सरकार ने हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल की सजा या ₹1 लाख तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
लागू हो गया नया कानून.....
राजभवन सचिवालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह संशोधित कानून अब राज्य में प्रभावी हो गया है। यह संशोधन राज्य के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने में मदद करेगा।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.