BREAKING : झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर लगा बैन... स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 18:23 PM (IST)


 

रांची : झारखंड में अब गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर रोक लग गई है. इतना ही नहीं अगर किसी दुकान में गुटखा बिकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. मंत्री इरफान अंसारी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि झारखंड में गुटखा पर 2023 तक प्रतिबंध था, लेकिन पिछले एक साल से इसकी बिक्री हो रही थ।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कुछ दिन पहले ही इसको लेकर हिदायत देते हुए कहा था कि झारखंड के युवा गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, जिसके कारण वे गलत रास्ते पर जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी कि राज्य के युवा नशे के चंगुल में फंसें।



स्वास्थ्य मंत्री ने ड्रग इंस्पेक्टरों को दी थी सख्त चेतावनी.....


इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में चर्चा करते हुए कहा था कि नशीली दवाओं की भी बिक्री पर रोक लगेगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिलों में मेडिकल स्टोरों की जांच करने और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए पर्याप्त अधिकार हैं. अगर किसी दुकान में प्रतिबंधित दवाएं बिकती पाई जाती हैं तो तुरंत दुकान को सील करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें. साथ ही उन्होंने सभी सिविल सर्जनों और ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बिकती पाई गईं तो वे खुद भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.