Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 11:46 AM (IST)
भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस की युवा शाखा के कई सदस्यों पर मधुमक्खियों हमला कर दिया जिसके बाद वे बचने के लिए भागते हुए नजर आए. युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी बिष्णुपद सेठी के आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने हाथ में पार्टी का झंडा और बैनर ले रखा था।
केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सेठी को 10 दिसंबर को समन जारी किया था.
सेठी सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रधान सचिव भी हैं।
सीबीआई ने इस मामले में भुवनेश्वर स्थित ‘ब्रिज एंड रूफ कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड’ के समूह महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जब सेठी के घर के पास पहुंचे तो अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद कई लोग मधुमक्खियों से खुद को बचाने के लिए अपना चेहरा ढंककर जमीन पर लेट गए. कुछ समय बाद जब मधुमक्खियां चली गईं तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया और सेठी के घर की ओर मार्च के दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.