BREAKING : बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या, आखिर कब थमेगा पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार...?


Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 10:32 AM (IST)


 

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. ताजा मामला मयमनसिंह जिले से सामने आया है, जहां ग्रामीण अर्धसैनिक बल के एक सदस्य की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसी जिले में कुछ दिन पहले एक अन्य हिंदू नागरिक की हत्या की खबर ने पहले ही देशभर में आक्रोश पैदा किया था. बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक अंसार सदस्य की पहचान बृजेंद्र बिस्वास के रूप में हुई है. आरोप है कि उन्हीं के साथी नोमान मियां ने उन पर गोली चलाई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।


मयमनसिंह जिले में फैक्ट्री के भीतर हुई वारदात......


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला स्थित मेहराबारी इलाके में सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री के अंदर हुई. फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए वहां लगभग 20 अंसार सदस्यों की तैनाती थी. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान बृजेंद्र बिस्वास और नोमान मियां एक साथ बैठे हुए थे, तभी अचानक विवाद के बाद गोली चलने की घटना हुई।

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित.....


घटना के बाद घायल बृजेंद्र बिस्वास को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. बृजेंद्र बिस्वास, पिता पवित्र बिस्वास, सिलहट सदर उपजिला के कादिरपुर गांव के निवासी थे।


आरोपी नोमान मियां गिरफ्तार......


इस मामले में आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सुनामगंज जिले के ताहिरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।


अल्पसंख्यक सुरक्षा पर बढ़ी चिंता.....


इन घटनाओं के बाद मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है. प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.