Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 17:10 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कुख्यात गणेश सिंह पर बम हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल अमरनाथ गिरोह का निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बहरीन से लौटते वक्त गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचा, जहां एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है, जो निशु को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर लाने की प्रक्रिया में जुटी है।
गिरफ्तारी के बाद निशु ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है और अब उसे डर है कि कहीं जमशेदपुर पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। उसका दावा है कि वह खुद को सरेंडर करने भारत आया था।
निशु पर जमशेदपुर में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2022 में हुए गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम हमले की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। तब से वह फरार चल रहा था और पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। अब देखना होगा कि निशु की गिरफ्तारी के बाद शहर में अपराध के कई पुराने मामलों से पर्दा उठता है या नहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उससे कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.