BREAKING : धालभूमगढ़ में बवाल के बाद पुलिस ने मामले को कराया शांत... मंदिर कमिटी ने दर्ज कराया मामला...जांच में जुटी पुलिस... ग्रामीण एसपी ने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा....


Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 10:19 AM (IST)


 

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल से लगभग 100 मीटर दूर महावीरी झंडा के पास में रविवार की देर रात शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस फेके जाने को लेकर सोमवार की सुबह जमकर बवाल हुआ. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मामले के विरोध में एनएच 18 को जाम कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. काफी कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।



वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि एक साल पहले भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों द्वारा इस तरह के कार्य गए गए थे. जिससे कई दिनों तक बवाल हुआ था. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सेल का गठन किया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है. शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.