Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 09:51 AM (IST)
पहलगाम हमले को सोमवार को 6 दिन हो गए। भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से आसिफ ने कहा कि ऐसे में सेना को पूरी तरह तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। अगर हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित भारतीय हमले के बारे में जानकारी दे दी है।
इस बीच, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास में 40 मिनट तक मीटिंग हुई। मीटिंग की डिटेल अभी नहीं आई है।
उधर, आतंकी हमले के दो और वीडियो सामने आए हैं। इसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं। लोग बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक गिरता दिख रहा है। दूसरे में फायरिंग के दौरान पर्यटक बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों वीडियो नीचे ब्लॉग में जाकर देख सकते हैं।
चीन की तरफ से पहलगाम हमले को लेकर बयान आया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, दोनों देश मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं।
वहीं, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बीते 6 दिन में एक हजार भारतीय वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान से भारत लौट चुके हैं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान गए भारतीयों को अपने यात्रा समय को कम करने के लिए कहा गया था। इसी तरह सोमवार (28 अप्रैल) तक 800 पाकिस्तानी भारत से जा चुके हैं।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.