BREAKING : कोरोना के बाद अब डरा रहा है... HMPV वायरस... भारत में मामले आने लगे है सामने... आइए जानते हैं विस्तार पूर्वक....


Publish Date: Mon, 06 Jan 2025 18:15 PM (IST)


 

news flash: चीन के साथ ही दुनियाभर में कोरोना वायरस ने खुब कोहराम मचाया था। अभी ये पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था कि एक और वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है, जिसका सबसे अधिक प्रकोप चीन में देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस वक्त चीन में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वायरस कहर बरपा रहा है। चीन में ये वायरस तेजी से फैल रहा है। हाल यह है कि चीन के अस्पतालों में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वायरस चीन के उत्तरी इलाकों में तेजी से पैर पसर रहा है। इसकी चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। भारत में भी HMPV वायरस का पहला केस मिला है। बेंगलुरु में एक 8 महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई है।


क्यों डर रहा है HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वायरस...

ये वायरस इसलिए भी डरा रहा है क्योंकि आज से 5 साल पहले कोविड-19 के भी शुरुआत में ऐसे ही मामले सामने आए थे और फिर इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। चीन में इस वक्त HMPV वायरस से लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है।


कौन से उम्र के लोगों को है ज्यादा खतरा....

ब्रिटीश वेबसाइट independent.co.uk के अनुसार HMPV वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को रहता है।


वायरस के लक्षण....

my.clevelandclinic.org वेबसाइट के अनुसार HMPV वायरस से संक्रमित व्यक्ति में खांसी, बुखार, जुकाम, गले में खराश, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आते हैं।


जाने कब इस वायरस से है..अधिक खतरा....


independent.co.uk के अनुसार HMPV वायरस खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैलता है। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी ये वायरस फैल सकता है। इसका असर तीन से पांच दिनों तक होता है। सर्दी और वसंत के मौसम में इस वायरस के संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है। यह वायरस खांसने और छींकने के अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले मिलने, किस करने से भी फैलता है। इसके साथ ही अगर किसी संक्रमित व्यक्ति ने दरवाजे के हैंडल, कीबोर्ड या खिलौनों को छूआ हो तो इससे भी संक्रमण फैल सकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.