Publish Date: Fri, 17 Jan 2025 08:42 AM (IST)
मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर हैं. अभिनेता सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, वो अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है, वहीं अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टीम की तरफ से कहा गया है कि हम सभी आप लोगों की प्रार्थना के लिए अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं।
बता दें कि रात करीब दो-तीन बजे चोर ने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले के संबंध में अभिनेता के परिजनों की तरफ से बयान भी सामने आया था, जिसमें कहा गया है कि एक्टर अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अभिनेता पर चोर ने धारदार हथियार से हमला किया था, जिसका उन्होंने डटकर सामना किया था।
चोर कथित तौर पर रात करीब 2:15 बजे उनके बांद्रा स्थित घर में घुस आया और उनकी घरेलू सहायक पर हमला किया। बेटे जेह के कमरे में हो रहे शोर से सैफ की नींद खुल गई। वह कमरे के अंदर गए और देखा कि अज्ञात शख्स उनके घरेलू सहायक से बहस कर रहा था। यह देखकर सैफ ने हस्तक्षेप किया, अपराधी से लड़े और निहत्थे घरेलू सहायक को बचाया।
पुलिस ने इस हमले के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अभिनेता के ऊपर चाकू से हमला हुआ है, जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। अब हम इस मामले के विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। घटना के वक्त सैफ की पत्नी करीना घर पर ही थी।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.