Publish Date: Thu, 16 Jan 2025 10:38 AM (IST)
रांची : अनगड़ा थाना क्षेत्र के जमुआरी में प्रेम त्रिकोण में मंगलवार रात 25 वर्षीय युवक संदीप महतो की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। संदीप रांची के पिठोरिया का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद की है।
प्रेमिका ने संदीप को मिलने मेले में बुलाया था। संदीप दो दोस्तों के साथ बाइक से मेला देखने पहुंचा। वहीं युवती के दूसरे प्रेमी संगम करमाली को सूचना मिली कि उसकी प्रेमिका मेले में आई है। वह जब प्रेमिका को ढूंढ़ रहा था, तभी चहारदीवारी के किनारे संदीप से बात करते प्रेमिका पर उसकी नजर गई। इसके बाद संगम ने संदीप को दोस्तों की मदद से एक पेड़ में बांधने के बाद चाकू से वार कर दिया और मृत समझ भाग निकला। इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मुख्य आरोपी संगम ने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप को मफलर से एक पेड़ में बांध दिया। इसके बाद चाकू से संदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसे मरा समझ कर प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।
जब घटना की जानकारी मेला समिति को मिली तब संदीप को सीएचसी अनगड़ा ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार की रात दो बजे संदीप ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के मुख्य आरोपी अनगड़ा के चतरा निवासी संगम करमाली और उसके दोस्त कांटाटोली निवासी साहिल शाह समेत रांची भुइयांटोली के सूरज राम, पवन कुमार, गोलू कुमार, विशाल उरांव और सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.