Publish Date: Sun, 29 Dec 2024 08:12 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर से सटे पटमदा थाना क्षेत्र के केरुआ गांव में एक महिला ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बलरामपुर स्थित ससुराल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर निवासी 40 वर्षीय सुभाष साहिस की शादी 15 वर्ष पहले पटमदा के केरुआ गांव की अंजना साहिस से हुई थी। हाल ही में, सुभाष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अंजना की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने केरुआ गांव आया था। इसी दौरान, किसी विवाद में सुभाष की हत्या कर दी गई।
मृतक के भतीजे अर्जुन ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अंजना और उसके पिता काली साहिल, भाई आनंद साहिस और बहन चंदना साहिस घर पहुंचे थे। सुभाष के शरीर पर चोट के निशान थे, और वह मृत अवस्था में था। जांच में पता चला कि किसी विवाद के चलते सुभाष की हत्या की गई थी। उन्होंने तत्काल बलरामपुर थाना को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पटमदा पुलिस को सौंप दिया।
अर्जुन के अनुसार, सुभाष और अंजना का परिवार एक सप्ताह पहले शादी समारोह में शामिल होने केरुआ गांव आया था। उसी दौरान, किसी बात को लेकर सुभाष और अंजना के परिवार के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुभाष की पिटाई की गई और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सुभाष की पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी थी, और उसने दूसरी शादी की थी। सुभाष मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजुर ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.