Publish Date: Thu, 23 Jan 2025 08:36 AM (IST)
मुंबई : जलगांव जिले में परधाड़े स्टेशन के पास बुधवार शाम हुए रेल हादसे में 16 लोगों की जान चली गयी है। इस घटना में 20 लोगों का इलाज जलगांव सिविल अस्पताल में हो रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है। घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और ग्रामीण मिलकर राहत और बचाव काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दावोस दौरे पर हैं। वहां से उन्होंने मीडिया को बताया कि जलगांव में हुआ रेल हादसा बहुत दुखदायक है। मैंने जिलाधिकारी से बात की है और मौके पर मंत्री गिरीश महाजन पहुंचे हैं। मौके पर रेलवे, जिला प्रशासन आपस में समन्वय रखकर राहत और बचाव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किया जाएगा।
जिले के अधिकारी भूषण अहिरे ने बताया कि बुधवार को करीब सवा पांच बजे लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से 40 यात्री ट्रेन से कूद गए। उसी समय पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री मुंबई से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 20 घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इस रूट पर सेवा प्रभावित हो गई थी लेकिन अब रेलवे सेवा पूर्ववत हो गई है। पुष्पक एक्सप्रेस को भी मुंबई की ओर रवाना कर दिया गया है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.