BREAKING : गम्हरिया में अफसर अली नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या....


Publish Date: Sat, 15 Mar 2025 08:55 AM (IST)


 

JAMSHEDPUR : सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के पास आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी और पेशे से अफसर अली (39) की गोली मार कर हत्या कर दी गई. शुक्रवार देर शाम में पुलिस ने शव को लावारिश अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया।

मृतक की बेटी ने बताया कि दिन में करीम नाम का एक व्यक्ति उनके घर आया था और छोटा राजू द्वारा बुलाने की बात कह कर पिता को अपने साथ ले गया. शाम तक उसके पिता घर नहीं आए तो उन्हें काफी चिंता हुई. खोजबीन के क्रम में रत 8 बजे पुलिस ने उन्हें हत्या की सूचना दी।

इधर, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अफसर अली को बदमाशों ने तीन गोली मारी है. एक गोली छाती में और दोनों तरफ कनपट्टी में एक-एक गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि अफसर अली की पत्नी सलमा रांची जेल में बंद है।

उसे दो माह पहले ही रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था. वहीं मृतक के तीन बच्चे हैं. इनमें से एक बेटी की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी. पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन पिता की हत्या के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.