Publish Date: Thu, 01 May 2025 10:27 AM (IST)
जमशेदपुर : बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर जाल्ला गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में जाल्ला गांव निवासी तरणी महतो (55) की मौत हो गई। जबकि इस घटना में आगुईडांगरा निवासी हरिपद सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुई। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, मुखिया कानूराम बेसरा व मिलन दास आदि ने पहुंचकर तत्काल मदद की एवं गंभीर रूप से घायल दोनों को एम्बुलेंस से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तरणी महतो को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिपद सिंह को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अपाचे बाइक पर सवार हरिपद सिंह बेलटांड़ चौक से ही स्टंटबाजी करते हुए अपने घर लौट रहा था। जाल्ला में चिड़का घर के समीप पहुंचते ही टर्निंग प्वाइंट पर उसने अपना नियंत्रण खो बैठा और विपरीत दिशा से अपनी टीवीएस मोपेड पर मानगो बाजार जा रहे किसान तरणी महतो को जोरदार टक्कर मार दी। किसान अपने घर से सब्जी लेकर बेचने के लिए निकले थे। अपाचे ने गलत दिशा में जाकर मोपेड को टक्कर मारी। घटनास्थल पर रक्तस्राव काफी अधिक होने की वजह से तरणी महतो की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.