Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 08:41 AM (IST)
जमशेदपुर/घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के गालूडीह थाना क्षेत्र स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में गुरुवार को षृष्टी कुमारी नामक छह वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची मूल रूप से चतरा जिले के पाकी गांव की रहने वाली है। लेकिन वह जमशेदपुर के मानगो के शंकोसाई में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। गर्मी की छुट्टी होने के कारण चतरा से उसके माता-पिता जमशेदपुर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों परिवार के 11 लोग घूमने के लिए गालूडीह वाटर पार्क आए थे।
जहां यह हादसा हो गया। मृतका के पिता मिथुन कुमार तुरी व मां सीमा देवी हैं। बताया गया कि ये बच्ची वाटर पार्क के वेब क्षेत्र में नहा रही थी। तभी हादसा हुआ। अचानक वाटर पार्क के सुरक्षा कर्मी बच्ची को उठाकर उसके परिजनों के बारे में पूछने लगे। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में बच्ची को गालूडीह के निरामय हेल्थ केयर में लाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते के बाद इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार, गालूडीह थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाटर पार्क में हुए हादसे की जानकारी लेने के बाद पार्क को बंद कराया गया। बताया गया कि बच्ची जहां नहा रही थी, वहां पानी लगभग सात फीट होगा। पानी ज्यादा होने के कारण ये हादसा हो हुआ है।
जांच में ये बात भी सामने आई कि वाटर पार्क में एबुलेंस खराब अवस्था में थी, चिकित्सक की भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इधर प्रबंधक का कहना है कि सारी व्यवस्था थी। कैसे घटना हुई ये पता नहीं चल पाया। अभिभावक को भी देखना चाहिए था। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 2022 में एक युवक की मौत वाटर पार्क में बोट से चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। युवक भी जमशेदपुर का ही रहने वाला था। इसके बाद काफी दिनों तक वाटर पार्क को सील कर दिया गया था। अब दोबारा वैसी घटना हुई, इसमें भी लापरवाही सामने आई है।
घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की गई है। पूछताछ से पता चला है कि लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तब तक के लिए वाटर पार्क को सील किया गया है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.