BREAKING : शादी से लौट रही 5 बच्चियों का हुआ अपहरण... तीन के साथ गैंगरेप...एक दर्जन हिरासत में.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 24 Feb 2025 12:21 PM (IST)


 

खूंटी : जिले के रनिया थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को एक दर्जन युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने 12 लड़कों को हिरासत में लिया है। घटना शुक्रवार देर रात की रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर की बताई जा रही है। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने इस घटना की पुष्टि की है।




बताया जा रहा है कि रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास पांच लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक दर्जन नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को घेर लिया। हालांकि एक लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली। हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए।इसके बाद आरोपियों ने तीनों नाबालिगों के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ितों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित लड़कियां अपने घर पहुंची और शनिवार को गांव में इसकी जानकारी दी।




पुलिस तीनों पीड़िताओं के बयान के अनुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों की धमकी के कारण तीनों पीड़िताओं ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.