BOKARO : घर में घुसकर 16 साल की नाबालिग से हैवानियत, दोस्त को पीटा, बोकारो से 3 दरिंदे गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी


Publish Date: Thu, 22 May 2025 13:55 PM (IST)


 

बोकारो : बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) का मामला बुधवार को प्रकाश में आया. घटना छह दिन पहले 16 मई की है. छह दिनों बाद नाबालिग के परिजनों ने माराफारी थाने में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज करने के साथ ही मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के निर्देश पर माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खां की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया. एक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बुधवार को कैंप दो कार्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

घर में घुस कर किया सामूहिक दुष्कर्म.....


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे नाबालिग ने माराफारी थाने में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी. लिखित रूप में बताया कि नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ 16 मई को घर में बातचीत कर रही थी. इसी बीच स्थानीय युवक राकेश कुमार, दीपक कुमार, विक्की राय और सूरज कुमार शर्मा घर में प्रवेश कर गए. उसके दोस्त के साथ मारपीट की और नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को लेकर कांड संख्या 41/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

मुख्य आरोपी है फरार......

मामला दर्ज करने के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. दल में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी माराफारी आजाद खां, पुअनि कुणाल किशोर मोर्य, सअनि प्रेम कुमार हेम्ब्रम, सअनि उदय कुमार, हवलदार कामेश यादव, आरक्षी बासुदेव बाउरी, आरक्षी सुरेश हेम्ब्रम को शामिल किया गया. टीम ने माराफारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी युवक दीपक कुमार, विक्की कुमार, सूरज कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. मुख्य आरोपी राकेश कुमार की तलाश की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.