Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 19:36 PM (IST)
जमशेदपुर : ईद पर्व के दिन कपाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास 22 वर्षीय युवक रमजान पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, रमजान अपने घर लौट रहा था, तभी पहले से चल रहे विवाद को लेकर शमसाद और ‘छोटे’ नामक युवक 15-20 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उससे उलझ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शमसाद ने चाकू निकालकर रमजान पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
हमले में रमजान को पीठ, गले, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल रमजान शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
वहीं, उसकी पत्नी सुल्ताना परवीन ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी अस्पताल नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को ही थाने बुलाया जा रहा है, जिससे परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ईद के मौके पर हुई इस वारदात ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू करने की बात कही है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.