आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु हुआ प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, उप विकास आयुक्त ने कहा- किसानों के आय वृद्धि को लेकर किया जा रहा संवेदनशील प्रयास


Publish Date: Thu, 22 May 2025 09:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों में आम का उत्पादन बड़े स्तर पर हुआ है. किसानों को उत्पादित फलों का उचित मूल्य प्राप्त हो इसे लेकर उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जमशेदपुर सदर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सम्मेसलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने किसानों को आम उत्पादन की संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं विपणन सुविधा से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। आम जैसे बहुप्रचलित फलों की उपज के लिए बाज़ार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्मेलन में कृषि विभाग, बागवानी विभाग एवं विपणन समिति के अधिकारियों ने भी किसानों से सीधा संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को स्थानीय एवं बाहरी बाजारों से जोड़कर उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। आने वाले समय में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को तकनीकी सहयोग एवं विपणन अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य बागवानी उत्पादों, विशेषकर आम के विपणन और मूल्य संवर्धन हेतु ठोस रणनीति विकसित करना था, जिससे लाभुकों को उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सके एवं बागवानी को एक सतत आजीविका के रूप में प्रोत्साहन मिल सके।

ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश के प्रतिनिधियों ने किसानों के आम फलोत्पाद को उचित मूल्य पर खरीद को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होने कहा कि किसानों से आम भी खरीदेंगे तथा बाजार भी उपलब्ध करायेंगे, बिचौलियों की कोई भागीदारी नहीं रहेगी, किसान सीधे ग्राहक तक सामान पहुंचा सकेंगे।

इस मौके पर बीडीओ सुमित प्रकाश, एपीओ समेत जनप्रतिनिधि, लाभुक, बागवानी मित्र, कृषक मित्र, मेट, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, ATM, BTM, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, पंचायत सेवक, JSLPS, CSOs एवं आम क्रेता/विक्रेता (Vendors), एनजीओ के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.