भाजपाई विकास सिंह ने दी 15 अक्टूबर को कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में आत्मदाह की चेतवानी... कहा.. एक ही मामले को दो अलग समय में दर्ज कर कानून की धज्जी उड़ाए हैं कदमा थाना प्रभारी


Publish Date: Wed, 09 Oct 2024 08:51 AM (IST)


 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर यौन शोषण के फर्जी मुकदमा दर्ज होने का मामला में एक नई मोड़ की ओर जा रहा है मामले में अभियुक्त बनाए गए भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कदमा थाना प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव पर बिना सोचे समझे बिना जांच पड़ताल के फर्जी मुकदमा आनंद कुमार, विकास सिंह और डॉक्टर मृत्युंजय सिंह के ऊपर दर्ज करने का कार्य किया है जो सीधे सीधे कानून और संविधान का अवेहलना के साथ-साथ ठेंगा दिखाने का कार्य है।




विकास सिंह ने प्रेस को कोतवाली थाना रांची के साथ-साथ कदमा थाना के द्वारा दर्ज की गई मुकदमे की प्रति साझा करते हुए दिखलाने का प्रयास किया है की फर्जी यौन शोषण का मुकदमा रांची कोतवाली थाना में जो दर्ज किया गया है उसमें बताया गया है कि 5 एवं 6 तारीख के मध्यरात्रि 12:00 पुलिस को फर्जी मुकदमे की कॉपी मिल गई थी और ठीक उसी मामले में जमशेदपुर के कदमा थाने में दर्ज मुकदमे में दिखलाया गया है कि 6 अक्टूबर को 10:44 am में आनंद कुमार के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर फर्जी मुकदमा तैयार किया गया।




उसके बाद विकास सिंह और डॉक्टर मृत्युंजय ने उसे सोशल मीडिया में वायरल करने का काम किया है विकास सिंह ने कदमा थाना प्रभारी से कहा कि एक ही फर्जी मुकदमा है जिसे रांची कोतवाली थाना कर रही है कि उसे 12:00 बजे रात को प्राप्त हो गया और उसी मुकदमे को कदमा थाना प्रभारी का कहना है कि उसे दूसरे दिन 10:44 में तैयार किया गया है । विकास सिंह ने कहा कदमा के थाना प्रभारी को कानून का ज्ञान कम है वह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी बने रहने के कारण कानून की धजिया उड़ाने का कार्य किया है विकास सिंह अनुसार रांची कोतवाली थाना का कहना है अगर किसी व्यक्ति की हत्या रात को 12:00 हुई है तो कदमा थाना प्रभारी के अनुसार उसी व्यक्ति की हत्या दूसरे दिन सुबह 10:44 am में हुई है।



विकास सिंह ने कहा खाकी पहनने वाले लोग अगर खादी पहनने वाले लोगों से डरेंगे अथवा उनकी जी हजूरी करेंगे तो देश का संविधान जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने बनाया है वह चकनाचूर हो जाएगा लोगों को संविधान के ऊपर से भरोसा टूट जाएगा. विकास सिंह ने कहा कि भारत के संविधान की रक्षा हेतु और दोबारा कोई भी पुलिस प्रशासन किसी भी नेता के दबाव में गलती करने का दुस्साहस नहीं करें इसलिए दशहरे के बाद 15 अक्टूबर को कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में आत्मदाह करेंगे।



विकास सिंह ने कहा मंत्री के ऊपर यौन शोषण का जो फर्जी मुकदमा प्रकाश में आया है वह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वयं की मस्तिक की उपज है पूर्व में लगे असली यौन शोषण के आरोप सत्य होने के कगार में है इसलिए अपने दामन में लगे दाग को धोने एवं आम जनता को दिगभ्रमित करने के लिए के लिए बन्ना गुप्ता ने नया हथकंडा बनाया है और यह ऐसा हथकंडा है जिसके जाल में वह खुद जल्द फंसे नजर आएंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.