Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 10:19 AM (IST)
जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा सीट के लिये भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न विधानसभा में होने वाले रायशुमारी के लिए रूपरेखा बनाई गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से चारों विधानसभा में रायशुमारी के लिए बैठक सुनिश्चित की गई है। जिसमें प्रदेश से नामित दो नेतागण पर्यवेक्षक के रूप में प्रत्येक विधानसभा की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश के निर्देश पर रायशुमारी में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, निवर्त्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष / महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक / सह संयोजक एवं प्रभारी, अब तक के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक / सह संयोजक, जिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी / कार्यसमिति तथा मोर्चा के पदाधिकारी अपने विधानसभा की बैठक में शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपेक्षित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने विधानसभा की रायशुमारी बैठक में भाग लेने की अपील की है।
*विभिन्न विधानसभा के बैठक का स्थान एवं समय:*
पुर्वी विधानसभा- देवस्थान शिव मंदिर, बर्मामाइंस- दोपहर 2 बजे
पश्चिम विधानसभा- बड़ा हनुमान मंदिर, मानगो- दोपहर 2 बजे
जुगसलाई विधानसभा- डॉल्फिन क्लब एंड रिसोर्ट, एनएच 33- दोपहर 2 बजे
पोटका विधानसभा- कल्याण मंडप- सुंदरनगर- दोपहर 2 बजे।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.