Publish Date: Thu, 05 Dec 2024 09:09 AM (IST)
जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने सदस्यता अभियान को गति देने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ने इसे "संगठन महापर्व" का नाम दिया है। विधानसभा चुनाव के कारण महाराष्ट्र और झारखंड में यह अभियान संचालित नहीं हो सका था, लेकिन अब इसे सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर ने भी इस अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत जिला स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजीव कुमार को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ पूर्व महामंत्री खेला राम बेसरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*8 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय एवं 10 दिसंबर को मंडल स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन:* सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आगामी 8 दिसंबर को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला संयोजक और सह-संयोजक महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाग लेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित कर मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मंडलों में एक प्रभारी के साथ दो सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विश्वास जताया है कि सदस्यता अभियान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगा। कार्यशाला में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान के लक्ष्यों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि इस महापर्व को सभी स्तर पर सफल बनाया जा सके।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.