Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 08:34 AM (IST)
जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पूरी सक्रियता से अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति निष्ठा को मजबूत करते हुए गुरुवार को उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की। इसी क्रम में, पूर्णिमा साहू ने भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से उनके आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। काले ने उन्हें मिठाई खिलाकर न सिर्फ अपनी शुभकामनाएं दीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों और संस्कारों का भी जिक्र किया। उन्होंने पूर्णिमा साहू की परिश्रम, समर्पण और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें चुनावी विजय का आशीर्वाद दिया। पूर्णिमा साहू के द्वारा लगातार पार्टी के वरीय नेताओं से मिलकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेना दर्शाता है कि वे भाजपा के आदर्शों का पालन करते हुए नेताओं एवं जनता के प्रति सम्मान की परंपरा को और प्रगाढ़ कर रही हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का यह समर्थन न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उत्साहजनक है, बल्कि संगठनात्मक एकता और भाजपा की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक है।
वहीं, पूर्णिमा साहू ने अन्य नेताओं से भी मुलाकात की जिनमें गुरुदेव सिंह राजा, स्वर्गीय मनिंदर चौधरी के परिजन, मान्तु बनर्जी, कृष्णा साहू एवं अन्य शामिल हैं।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.