भाजपा प्रत्याशी ने पूर्णिमा साहू ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदानकर्मियों का जताया विशेष आभार, मतदान से पूर्व भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में इष्ट देवी-देवताओं का किया विधिवत दर्शन और पूजन, दिनभर रही सक्रिय


Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 08:57 AM (IST)


 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सफल मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी मतदाताओं, मतदान कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जमशेदपुर पूर्वी के देवतुल्य मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और इस क्षेत्र में लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा।

पूर्णिमा साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मैं जमशेदपुर पूर्वी के सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया। इस शांतिपूर्ण मतदान की सफलता में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और निष्ठा का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। सभी कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रत्येक नागरिकों तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाया, बल्कि सुबह से लेकर देर रात तक अथक मेहनत करते हुए मतदाताओं के बीच पार्टी के विश्वास और समर्थन को भी बल दिया।

पूर्णिमा साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों और मतदान कर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी निभाने की भावना और तत्परता ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संचालित किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और इसके उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

इससे पहले, लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सनातन संस्कृति की परंपरा का पालन करते हुए भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर जाकर सभी इष्ट देवी-देवताओं का विधिवत दर्शन और पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने और माता रानी एवं देवाधिदेव महादेव से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वहीं, मतदान के दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र में मतदान की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मतदान के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन की सराहना की और कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.