BIHAR : "BIRTHDAY" पर पति ने पत्नी को नहीं किया "WISH" तो पत्नी ने क्रिकेट बैट से फोड़ा डाला पति का सर.... इतना ही नहीं... अंगुली भी तोड़ डाली..... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 08:32 AM (IST)


 

बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। पति ने पत्नी को जन्मदिन की बधाई देना भूल गया था, जिससे पत्नी गुस्से में आग बबूला हो गई। इस हमले में पति के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी एक उंगली भी टूट गई। उसे तुरंत SKMCH में भर्ती कराया गया। यह घटना अहियारपुर थाना क्षेत्र की है।

पत्नी ने अख्तियार किया भयानक रूप ......

बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से जन्मदिन की बधाई का फोन आने के बाद पति की यह भूल पत्नी को बिल्कुल रास नहीं आई। पति ने अपनी बहन को दो दिन पहले जन्मदिन की बधाई दी थी, यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी स्टोरी डाली थी। लेकिन पत्नी का जन्मदिन पूरी तरह से भूल गया। इस बात पर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा।


पहले हुई जमकर हुआ बहस....

पहले तो पति-पत्नी में इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। फिर गुस्से में पत्नी ने पास में रखा क्रिकेट बैट उठा लिया और पति के सिर पर दे मारा। इससे पति का सिर फट गया और बचाव के दौरान उसकी एक उंगली भी टूट गई। घायल पति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


बात को किसी तरह टालता रहा पति....

पति इस पूरे मामले को पारिवारिक बताकर टालता रहा। उसने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक होती रहती थी। लेकिन जन्मदिन के दिन यह विवाद बड़ा रूप ले लिया। पत्नी के क्रोध का शिकार हुए पति को अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.